मप्र : टीकमगढ़ में श्रद्धालुओं से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटने से 4 की मौत

मध्यप्रदेश के टीकमगढ़ जिले में श्रद्धालुओं से भरी ट्रैक्टर-टॉली के पलट जाने से चार लोगों की मौत हो गई, मरने वालों में तीन महिलाएं हैं

Update: 2018-05-28 22:41 GMT

टीकमगढ़। मध्यप्रदेश के टीकमगढ़ जिले में श्रद्धालुओं से भरी ट्रैक्टर-टॉली के पलट जाने से चार लोगों की मौत हो गई, मरने वालों में तीन महिलाएं हैं। इस हादसे में 20 से ज्यादा लोग घायल हुए हैं, जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, सोमवार को बड़ागांव थाना क्षेत्र में अमरपुर के करीब श्रद्धालुओं से भरी ट्रैक्टर-टॉली ने सामने से आ रहे ट्रक को जगह देने के लिए वाहन को सड़क से नीचे उतारा। इसी दौरान ट्रैक्टर का संतुलन गड़बड़ाया और वह सड़क से नीचे उतरकर पलट गया। ट्रॉली भी पलट गई। श्रद्धालु इसमें सवार होकर बगाजमाता के मंदिर जा रहे थे। 

पुलिस के अनुसार, इस हादसे में तीन महिलाओं सहित चार लोगों की मौत हुई है। इसके अलावा 20 लोग घायल हुए हैं, जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया है।

Full View

Tags:    

Similar News