मप्र :पंचर बना रहे चार लोगों पर चढ़ी गाडी,चार की मौत
मध्यप्रदेश के नरसिंहपुर जिले में पंचर बना रहे चार लोगों की एक वाहन की चपेट में आने से मौत हो गयी
By : एजेंसी
Update: 2018-05-02 12:59 GMT
नरसिंहपुर । मध्यप्रदेश के नरसिंहपुर जिले में पंचर बना रहे चार लोगों की एक वाहन की चपेट में आने से मौत हो गयी।
जिला मुख्यालय के स्टेशन पुलिस थाना के राष्ट्रीय राजमार्ग 26 पर मंगलवार और बुधवार की रात करीब एक बजे एक लोडिंग वाहन का टायर फटने के बाद वह चार लोगो पर चढ गई, जिससे मौके पर उनकी मौत हो गई।
पुलिस सूत्रों ने बताया कि मेहमदपुर तिराहे के पास एक ट्रॉली पंचर हो गई थी, उसको ठीक करने के लिए चार लोग जुटे थे, तभी वहां से जा रहै एक वाहन का अगला टायर फट गया और गाडी पंचर बनाने वालो पर चढ गई। मृतकों की अब तक पहचान नहीं हो सकी है।