मप्र : तलैया के पानी में डूबने से मासूम की मौत
मध्यप्रदेश के जबलपुर शहर के सिविल लाइन थाना क्षेत्र में एक मासूम की पानी में डूबने से मौत हो गई
By : एजेंसी
Update: 2017-11-28 23:12 GMT
जबलपुर। मध्यप्रदेश के जबलपुर शहर के सिविल लाइन थाना क्षेत्र में एक मासूम की पानी में डूबने से मौत हो गई।
पुलिस सूत्रों के मुताबिक छुई खदान के पास स्थित घर के सामने खेल रहे एक मासूम आयुष कोल (3) की खदान की पानी में डूबने से मौत हो गई। मासूम का शव आज पानी में उतराता हुआ मिला।
भेडाघाट थाना क्षेत्र के ग्राम सोहदा निवासी श्रीमती दीपिका सिंह (27) की जल जाने पर उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां उपचार के दौरान आज मौत हो गई।