सांसद चुन्नीलाल साहू कर्मा माता उत्सव में शामिल
3 सितंबर को राजिम में महासमुंद लोकसभा क्षेत्र के सांसद चुन्नीलाल साहू कर्मा माता उत्सव में शामिल हुए। सहीस समाज द्वारा नवनिर्वाचित सांसद चुन्नीलाल साहू का फूल माला से हार्दिक स्वागत
राजिम,। 3 सितंबर को राजिम में महासमुंद लोकसभा क्षेत्र के सांसद चुन्नीलाल साहू कर्मा माता उत्सव में शामिल हुए। सहीस समाज द्वारा नवनिर्वाचित सांसद चुन्नीलाल साहू का फूल माला से हार्दिक स्वागत किया गया।
सांसद कर्मा माता उत्सव राजिम में पहुंचकर कर्मा माता का पूजा अर्चना कर सहीस समाज को संबोधित करते हुए कहा कि हम साहू समाज के लोग एवं सहिस समाज के लोग माता कर्मा को पूजने वाले हैं एवं कर्मा माता के सेवक हैं, उपासक हैं।
सहिस समाज निरंतर प्रगति के पथ पर आगे बढ़ते रहें। समाज में शिक्षा का प्रचार-प्रसार हो ऐसा हम सबको मिलकर प्रयास करना है।
सहीस समाज के विकास एवं उत्थान के लिए मिलकर हम सभी को कार्य करना है। कर्मा माता का आशीर्वाद सही समाज को निरंतर मिलता रहे।
इस अवसर पर सामाजिक नेता लाला साहू, किसान सेवा समिति के अध्यक्ष भोले साहू, सहीस समाज राजिम के प्रमुख हिम्मत कुलदीप, लक्ष्मीनारायण कुलदीप, जुगन कुलदीप, राजू साहनी, भूपेन्द्र कुलदीप, महेंद्र साहनी, रामजी साहनी, विजय साहनी, कुंवर लाल साहनी, बैसाखू साहनी, गज्जू कुलदीप, अमर साहनी, योगेश, सागर, संजय, साहनी सहीस समाज के माता बहनों तथा बच्चे उपस्थित थे।