डॉ हर्षवर्धन की माता का निधन

केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ हर्षवर्धन की माता का आज सुबह दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया।

Update: 2020-09-06 12:46 GMT

नयी दिल्ली । केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ हर्षवर्धन की माता का आज सुबह दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। वह 89 वर्ष की थीं।

डॉ हर्षवर्धन ने आज ट्वीट करके यह जानकारी दी। उन्होंने कहा,“ मुझे यह बताते हुए गहरा दुख हो रहा है कि इस धरती पर मेरी सबसे प्यारी व्यक्ति, मेरी मां, का स्वर्गवास हो गया। वह 89 साल की थीं और आज सुबह उन्हें दिन का दौरा पड़ा था। कद्देवार व्यक्तित्व वाली, मेरी मार्गदर्शक और दार्शनिक के जाने से मेरी जिंदगी में एक रिकत्ता आ गयी है, जिसे कोई भी भर नहीं सकता है। भगवान उनकी आत्मा को शांति दें।”

Full View

Tags:    

Similar News