दो रुपये प्रति लीटर मदर डेयरी का टोकन दूध हुआ महंगा
मदर डेयरी ने दिल्ली एनसीआर में कल से टोकन दूध की कीमतों में दो रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी कर दी है
By : एजेंसी
Update: 2017-10-08 11:18 GMT
नयी दिल्ली। मदर डेयरी ने दिल्ली एनसीआर में कल से टोकन दूध की कीमतों में दो रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी कर दी है, मदर डेयरी की आज रात यहां जारी विज्ञप्ति में बताया गया कि पॉलीपैक दूध की कीमतों में कोई बढ़ोतरी नहीं की गयी है, कल से दूध की कीमतों में तीन रुपये से तीन रुपये 50 पैसे प्रति लीटर तक की बढ़ोतरी होने के मद्देनजर टोकन दूध की कीमतों में बढ़ोतरी करनी पड़ी है।
इस बढ़ोतरी के बाद दिल्ली एनसीआर में टोकन दूध की कीमत 40 रुपये प्रति लीटर हो गयी है। मदर डेयरी ने कहा है कि उसकी कुल बिक्री में टोकन दूध की हिस्सेदारी 20 प्रतिशत है और पॉलीपैक की हिस्सेदारी 80 प्रतिशत है। पॉलीपैक दूध की कीमतों में हुई बढ़ोतरी की मदर डेयरी अपने स्तर से भरपाई कर रही है। इसलिये पॉलीपैक दूध की कीमतों में कोई बढ़ोतरी नहीं की गयी है।