मुंबई में माँ और बेटे की हत्या 

नवी मुंबई के कमोठे में 22 वर्षीय महिला और उसके दो वर्ष के पुत्र की उसके देवर ने हत्या कर दी

Update: 2019-09-10 17:29 GMT

ठाणे। नवी मुंबई के कमोठे में 22 वर्षीय महिला और उसके दो वर्ष के पुत्र की उसके देवर ने हत्या कर दी है।

पुलिस के मुताबिक आरोपी पीड़िता के पति का भाई है जिसे पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी और उसके भाई के बीच लंबे समय से पारिवारिक विवाद चल रहा है और आरोपी के पास कोई काम भी नहीं है।

कुछ काम नहीं होने के कारण उसे घर से एक बार निकाल दिया गया था लेकिन आरोपी वापस आ गया था। आरोपी सुरेश चव्हाण ने पहले भाई की पत्नी जयश्री और उसके दो वर्ष के लड़के अविनाश का गला घोटा और बाद में तकिए से मुंह और नाक दबा कर हत्या दी।

पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

Full View

Tags:    

Similar News