अल्पसंख्यक वर्ग की दो करोड़ से अधिक महिलायें लाभान्वित

सरकार की सामाजिक-आर्थिक और शैक्षिक सशक्तिकरण के लिए विभिन्न कल्याणकारी योजना के तहत पिछले पाँच वर्षों में अल्पसंख्यक वर्ग की दो करोड़ से अधिक महिलाएँ लाभान्वित हुईं

Update: 2020-03-08 18:23 GMT

नयी दिल्ली । सरकार की सामाजिक-आर्थिक और शैक्षिक सशक्तिकरण के लिए विभिन्न कल्याणकारी योजना के तहत पिछले पाँच वर्षों में अल्पसंख्यक वर्ग की दो करोड़ से अधिक महिलाएँ लाभान्वित हुईं है।

अल्पसंख्यक मामलों के केंद्रीय मंत्रालय ने रविवार को यहां बताया कि छात्रों के शैक्षिक सशक्तिकरण के लिए-प्री-मैट्रिक छात्रवृत्ति योजना, पोस्ट-मैट्रिक छात्रवृत्ति योजना, योग्‍यता के आधार पर छात्रवृत्ति योजना तथा अल्पसंख्यक मेधावी छात्राओं के लिए ‘बेगम हजरत महल राष्ट्रीय छात्रवृत्ति’ योजना में पिछले पांच वर्षों के दौरान 1.94 करोड़ से अधिक छात्रों को लाभ मिला है। इनके अलावा ‘मौलाना आज़ाद राष्ट्रीय फैलोशिप योजना’, ‘नया सवेरा’- नि:शुल्‍क प्रशिक्षण और संबद्ध योजना तथा ‘पढ़ो परदेस’ और ‘नई उड़ान’ में भी छात्राें ने फायदा उठाया है। ‘नई मंजिल’- स्कूल छोड़ने वाले विद्यार्थियों की औपचारिक विद्यालय शिक्षा और कौशल विकास की योजना में 4.35 लाख महिलाओं को रोजगारोन्मुखी कौशल विकास प्रशिक्षण प्रदान किया गया है।

हुनर हाटों के साथ बड़ी संख्या में महिला स्व-सहायता समूह जुड़े हुए हैं। पिछले तीन वर्षों के दौरान, हुनर ​​हाटों के माध्यम से 1.35 लाख महिला शिल्‍पकारों ने इनका लाभ उठाया है। मेहरम ‘(पुरुष साथी)’ के बिना हज के लिए जाने वाली मुस्लिम महिलाओं पर प्रतिबंध को हटा दिया गया है। पिछले तीन वर्षों के दौरान 5,544 मुस्लिम महिलाओं ने मेहरम के बिना हज यात्रा की है।
 

Full View

Tags:    

Similar News