मून जेई इन उत्तर कोरिया पर दवाब बनाने के लिए सहमत: शिंजो अबे
जापान के प्रधानमंत्री शिंजो अबे ने कहा कि दक्षिण कोरिया के राष्ट्रपति मून जेई इन इस बात पर सहमत है कि उत्तर कोरिया पर अधिकतम दवाब बनाने की जरूरत है
By : एजेंसी
Update: 2018-02-13 11:37 GMT
टोक्यो। जापान के प्रधानमंत्री शिंजो अबे ने कहा कि दक्षिण कोरिया के राष्ट्रपति मून जेई इन इस बात पर सहमत है कि उत्तर कोरिया पर अधिकतम दवाब बनाने की जरूरत है।
अबे ने आज संसद में जापान तथा द. कोरिया के बीच ‘महिला सहूलियत’ समझौता को अंतिम रूप देने की भी पुष्टि की। उन्होंने कहा कि वह द. कोरिया के पियोंगचांग में आयोजित शीतकालीन ओलंपिक के उद्घाटन समारोह के दौरान इन से मिले थे। उन्होंने कहा,“हम बताना चाहते हैं कि 'महिला सहूलियत' पर सहमति निर्णायक और अपरिवर्तनीय है।”