चीनी आक्रमकता के सामने मोदी का समर्पण : राहुल

राहुल गांधी- चीनी घुसपैठ पर सर्वदलीय बैठक में दिया गया श्री मोदी का बयान साबित करता है कि चीनी आक्रमकता के सामने उन्होंने समर्पण कर दिया है।

Update: 2020-06-20 10:25 GMT

नयी दिल्ली।  कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर कड़ा हमला करते हुए शनिवार को कहा कि चीनी घुसपैठ पर सर्वदलीय बैठक में दिया गया श्री मोदी का बयान साबित करता है कि चीनी आक्रमकता के सामने उन्होंने समर्पण कर दिया है।

श्री गांधी ने ट्वीट किया "प्रधानमंत्री ने चीनी आक्रामकता के समक्ष भारतीय क्षेत्र का समर्पण कर दिया है।"

उन्होंने श्री मोदी से तीखे सवाल किए और जानना चाहा "यदि भूमि चीनी थी तो हमारे सैनिकों को क्यों मारा गया और वे जाबाज कहां मारे गए थे।"

PM has surrendered Indian territory to Chinese aggression.

If the land was Chinese:
1. Why were our soldiers killed?
2. Where were they killed? pic.twitter.com/vZFVqtu3fD

— Rahul Gandhi (@RahulGandhi) June 20, 2020

इसके साथ ही उन्होंने एक खबर पेस्ट की है जिसमें श्री मोदी के सर्वदलीय बैठक में दिए गए उस बयान को जारी किया गया है जिसमें वह कहते है कि ना कोई हमारी सीमा में घुसा और ना ही किसी ने हमारी चौकी पर कब्ज़ा किया है।

 

Full View

Tags:    

Similar News