मोदी ने दी शिक्षकों को शुभकामनाएं

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शिक्षक दिवस के अवसर पर सभी शिक्षकों को शुभकामनाएँ दी हैं।

Update: 2019-09-05 10:56 GMT

नई दिल्ली । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शिक्षक दिवस के अवसर पर सभी शिक्षकों को शुभकामनाएँ दी हैं।

 मोदी रूस की यात्रा पर हैं। उन्होंने शिक्षक दिवस के मौके पर ट्विटर पर लिखा, “शिक्षक दिवस के अवसर पर सभी शिक्षकों को हार्दिक शुभकामनाएं।” शिक्षक दिवस देश के दूसरे राष्ट्रपति डाॅक्टर सर्वपल्ली राधाकृष्णन की जयंती पर शिक्षा के क्षेत्र में उनके अमूल्य योगदान के लिए हर वर्ष पांच सितंबर को मनाया जाता है। डाॅक्टर राधाकृष्णन की आज 131वीं जयंती है।

शिक्षक दिवस के अवसर पर सभी शिक्षकों को हार्दिक शुभकामनाएं।

Teachers Day greetings to everyone.

India pays tributes to Dr. S Radhakrishnan, an exceptional teacher and mentor, on his Jayanti. pic.twitter.com/nQWpa9tYLp

— Narendra Modi (@narendramodi) September 5, 2019

 मोदी ने डाक्टर राधाकृष्णन के योगदान को स्मरण करते हुए उन्हें असाधारण शिक्षक और गुरू बताया।

Full View

Tags:    

Similar News