मोदी ने केजरीवाल के स्वस्थ और दीर्घायु जीवन की कामना की
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को जन्मदिन की बधाई देत हुए उनके स्वस्थ और दीर्घायु जीवन की कामना की है।
By : एजेंसी
Update: 2019-08-16 16:32 GMT
नई दिल्ली । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को जन्मदिन की बधाई देत हुए उनके स्वस्थ और दीर्घायु जीवन की कामना की है। केजरीवाल आज 51 वर्ष के हो गये।
प्रधानमंत्री ने केजरीवाल को बधाई देते हुए लिखा,“ दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को जन्मदिन की बधाई। उनके अच्छे स्वास्थ्य और दीर्घायु जीवन की कामना करता हूं।”
केजरीवाल ने जन्मदिन पर प्रधानमंत्री के बधाई देने पर धन्यवाद देते हुए ट्विटर पर लिखा,“प्रधानमंत्री को जन्मदिन की बधाई देने के लिए बहुत धन्यवाद।”