दिवाली पर मोदी करेंगे ‘मन की बात’

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी महीने के अंतिम रविवार, दिवाली के दिन 27 अक्टूबर को ‘मन की बात’ में राष्ट्रवासियों को संबोधित करेंगे।

Update: 2019-10-15 19:22 GMT

नई दिल्ली । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी महीने के अंतिम रविवार, दिवाली के दिन 27 अक्टूबर को ‘मन की बात’ में राष्ट्रवासियों को संबोधित करेंगे।

 मोदी ने आज एक ट्वीट में कहा, “ इस महीने ‘मन की बात’ 27 अक्टूबर को होगी। यह दिवाली का भी दिन होगा।’’ उन्होंने लोगों से मन की बात कार्यक्रम के लिए अपने विचार साझा करने को कहा। ट्वीट में श्री मोदी ने कहा कि लोग अपने सुझाव देने के लिए नंबर 1800-11-7800 पर फोन कर सकते हैं। लोग ‘नमो ऐप’ और ‘माईगोव’पर भी अपने सुझाव भेज सकते हैं।

This month’s #MannKiBaat will take place on 27th October, which is also the day of Diwali.

Share your inputs for the programme. Dial 1800-11-7800, write on the NaMo App or on the MyGov Open Forum! https://t.co/iQUpDOtGCf pic.twitter.com/B4pwYJlQQd

— Narendra Modi (@narendramodi) October 15, 2019

प्रधानमंत्री प्रत्येक माह के अंतिम रविवार को आकाशवाणी पर अपने रेडियो कार्यक्रम ‘ मन की बात’ में देशवासियों के समक्ष अपने विचार रखते हैं। इस कार्यक्रम में प्रधानमंत्री राजनीति से इतर सामाजिक मुद्दों पर चर्चा करते हैं।

 

Full View

Tags:    

Similar News