पीएम मोदी ने एम्स में लगवाई कोरोना वैक्सीन, कहा- आओ साथ मिलकर देश को कोरोना मुक्त बनाएं
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को यहां स्थित अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) जाकर कोरोना वायरस (कोविड-19) से रक्षा के लिए वैक्सीन का पहला डोज लिया
By : एजेंसी
Update: 2021-03-01 11:21 GMT
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को यहां स्थित अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) जाकर कोरोना वायरस (कोविड-19) से रक्षा के लिए वैक्सीन का पहला डोज लिया।
इस बात की जानकारी श्री मोदी ट्वीट कर दी है और लोगों से वैक्सीन लगवाने की अपील की है। उन्होंने ट्वीट कर कहा, "आज एम्स जाकर वैक्सीन का पहला डोल लिया। कोरोना के खिलाफ वैश्विक लड़ाई को मजबूत करने में हमारे डॉक्टर और वैज्ञानिकों ने जिस तेजी से काम किया वह असाधारण है। मैं सभी योग्य लोगों से अपील करता हूं कि वे वैक्सीन लगवाएं। हमें साथ मिलकर देश को कोरोना मुक्त बनाना है।"
उल्लेखनीय है कि आज से कोरोना की रोकथाम के लिए वैक्सीनेशन का दूसरा चरण शुरू हो रहा है।