गांधी जयंती के मौके पर मोदी ने राष्ट्रपिता को किया नमन
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शुक्रवार को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती पर नमन करते हुए कहा कि उनके आदर्श हमारे भारत को समृद्ध और दयालु बनाने में मार्गदर्शन करते रहेंगे।
By : एजेंसी
Update: 2020-10-02 10:28 GMT
नयी दिल्ली । प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शुक्रवार को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती पर नमन करते हुए कहा कि उनके आदर्श हमारे भारत को समृद्ध और दयालु बनाने में मार्गदर्शन करते रहेंगे।
अहिंसा के पुजारी मोहनदास करमचंद गांधी का जन्म 02 अक्टूबर 1869 को गुजरात के पोरबंदर में हुआ और आज उनकी 151वीं जयंती है।
श्री मोदी आज सुबह गांधी जी की समाधि स्थल राजघाट गए और उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित किये। इससे पहले उन्होंने राष्ट्रपिता को नमन करते हुए ट्वीट किया," गांधी जयंती पर हम प्रिय बापू को नमन करते हैं। उनके जीवन और महान विचारों से बहुत कुछ सीखना है। बापू के आदर्श हमें समृद्ध और दयालु भारत बनाने में मार्गदर्शन करते रहेंगे।"