मोदी ने सलीम-सुलेमान की प्रशंसा की
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारत के 71वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर एक देशभक्ति गीत 'मेरा देश ही धरम' के निर्माण के लिए संगीतकार जोड़ी सलीम-सुलेमान मर्चेंट की प्रशंसा की है
By : एजेंसी
Update: 2017-08-15 20:14 GMT
मुंबई। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारत के 71वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर एक देशभक्ति गीत 'मेरा देश ही धरम' के निर्माण के लिए संगीतकार जोड़ी सलीम-सुलेमान मर्चेंट की प्रशंसा की है। यह गीत भारतीय सशस्त्र बलों को समर्पित है।
मोदी ने मंगलवार को ट्वीट किया, "प्यारा गायन, सलीम मर्चेंट भाई और सुलेमान भाई, आप 'मेरा देश ही धरम' वीडियो के माध्यम से एक बहुत मजबूत संदेश व्यक्त करते हैं।"
सोमवार को जब यह गीत यूट्यूब पर आया, तो सलीम ने ट्वीट किया था, "मैं एक भारतीय हूं, मेरा देश ही धरम'। नरेंद्र मोदी जी का शुक्रिया इस गीत के सूत्रपात के लिए।"
इस गाने के बोल संदीप श्रीवास्तव ने लिखे हैं।