मोदी ने किया वायुसेना की प्रदर्शनी का अवलोकन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को भारतीय वायुसेना की नवाचार और स्वदेशीकरण के जरिये आत्मनिर्भरता पर आधारित प्रदर्शनी का यहां अवलोकन किया;

Update: 2019-10-09 23:37 GMT

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को भारतीय वायुसेना की नवाचार और स्वदेशीकरण के जरिये आत्मनिर्भरता पर आधारित प्रदर्शनी का यहां अवलोकन किया।

श्री मोदी वायुसेना प्रमुख चीफ मार्शल आरकेएस भदौरिया के निवास पर आयोजित 87वां भारतीय वायु सेना दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में भाग लेने यहां आये थे जिसके बाद उन्होंने प्रदर्शनी का भी अवलोकन किया।

श्री मोदी करीब एक घंटे तक यहां मौजूद रहे और उन्होंने इस दौरान वरिष्ठ रक्षा अधिकारी और विदेशी देशों के गणमान्य अधिकारियों से भी भेंट की।

इस मौके पर उनके साथ नौसेना प्रमुख एडमिरल करमबीर सिंह, राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल और सेना के उप प्रमुख लेफ्टिनेंट जनरल एमएन नरवाने भी मौजूद रहे।

यह कार्यक्रम दरअसल आठ अक्टूबर को आयोजित किया जाना था लेकिन उसी दिन दशहरा होने की वजह से इसे नौ अक्टूबर को निर्धारित कर दिया गया था।

Full View

Tags:    

Similar News