यूनान के प्रधानमंत्री से मिले मोदी

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज यहां यूनान के प्रधानमंत्री के. मित्सोताकी के साथ द्विपक्षीय बैठक की

Update: 2019-09-27 23:38 GMT

न्यूयार्क। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज यहां यूनान के प्रधानमंत्री के. मित्सोताकी के साथ द्विपक्षीय बैठक की।

दोनों नेताओं के बीच यह मुलाकात श्री मोदी के संयुक्त राष्ट्र महासभा के अधिवेशन को संबोधित करने के तुरंत बाद हुई।

मुलाकात के दौरान दोनों ने द्विपक्षीय संबंधों की समीक्षा की और राजनीतिक, आर्थिक और लोगों के स्तर पर आदान प्रदान को बढाने के उपायों को तेज करने के बारे में विचार विमर्श किया।

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रवीश कुमार ने टि्वट किया , “ संयुक्त राष्ट्र अधिवेशन को संबोधित करने के बाद प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने यूनान के प्रधानमंत्री के साथ द्विपक्षीय बैठक की। दोनों ने द्विपक्षीय संबंधों की समीक्षा की और राजनीतिक, आर्थिक और लोगों के स्तर पर आदान प्रदान को बढाने के उपायों को तेज करने के बारे में चर्चा की। ”

श्री मोदी संयुक्त राष्ट्र महासभा की बैठक में हिस्सा लेने के लिए एक सप्ताह के अमेरिका दौरे पर हैं।

Full View

Tags:    

Similar News