आत्मनिर्भर भारत की नींव रखी है मोदी सरकार ने: शाह

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शनिवार को कहा कि मोदी सरकार ने अपने छह वर्ष के कार्यकाल में ऐतिहासिक गलतियों को सुधारने के साथ-साथ एक आत्मनिर्भर भारत की नींव रखी है।

Update: 2020-05-30 15:55 GMT

नयी दिल्ली। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शनिवार को कहा कि मोदी सरकार ने अपने छह वर्ष के कार्यकाल में ऐतिहासिक गलतियों को सुधारने के साथ-साथ एक आत्मनिर्भर भारत की नींव रखी है।

श्री शाह ने सरकार के एक वर्ष का कार्यकाल पूरा होने के मौके पर जनता को देश के विकास में भागीदार बताते हुए सरकार में विश्वास जताने के लिए उनके प्रति आभार प्रकट किया है।

गृह मंत्री ने सिलसिलेवार ट्वीट करते हुए भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं को भी धन्यवाद दिया है। उन्होंने लिखा ," मोदी जी ने इन छह वर्षों के कार्यकाल में न सिर्फ कई ऐतिहासिक गलतियों को सुधारा है बल्कि छह दशक की खाई को पाट कर विकासपथ पर अग्रसर एक आत्मनिर्भर भारत की नींव भी रखी है। यह छह वर्ष का कार्यकाल ‘गरीब कल्याण व रिफ़ार्म’ के समांतर समन्वय की एक अभूतपूर्व मिसाल है। ईमानदार नेतृत्व व अथक परिश्रम के प्रतिबिंब प्रधानमंत्री मोदी पर भारत की जनता का जो अटूट विश्वास है वैसा देश की जनता का अपने नेतृत्व में विश्वास दुनिया में विरले ही देखने को मिलता है। मोदी सरकार को चुन कर इन उपलब्धियों की सह-भागीदार बनी भारत की जनता को मैं कोटि-कोटि नमन करता हूँ।"

मोदी जी ने इन 6 वर्षों के कार्यकाल में न सिर्फ कई ऐतिहासिक गलतियों को सुधारा है बल्कि 6 दशक की खाई को पाट कर विकासपथ पर अग्रसर एक आत्मनिर्भर भारत की नींव भी रखी है। यह 6 वर्ष का कार्यकाल ‘गरीब कल्याण व रिफ़ार्म’ के समांतर समन्वय की एक अभूतपूर्व मिसाल है। #1YearOfModi2

— Amit Shah (@AmitShah) May 30, 2020

एक अन्य ट्वीट में उन्होंने लिखा, " आज इस ऐतिहासिक अवसर पर मैं गत छह वर्ष से मोदी सरकार के संदेशवाहक बन सरकार की उपलब्धियों व जनकल्याणकारी योजनाओं को घर-घर तक पहुँचाने वाले भाजपा के करोड़ों कार्यकर्ताओं का उनके अथक परिश्रम व संगठन समर्पण के लिए हृदय से आभार व्यक्त करता हूँ। ऐतिहासिक उपलब्धियों से परिपूर्ण मोदी 2.0 के एक वर्ष के सफल कार्यकाल पर देश के लोकप्रिय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को हृदयपूर्वक बधाई देता हूँ। मुझे पूर्ण विश्वास है कि आपके दूरदर्शी व निर्णायक नेतृत्व में भारत ऐसे ही निरंतर प्रगतिशील रहेगा"।
 

आज इस ऐतिहासिक अवसर पर मैं गत 6 वर्षों से मोदी सरकार के संदेशवाहक बन सरकार की उपलब्धियों व जनकल्याणकारी योजनाओं को घर-घर तक पहुँचाने वाले भाजपा के करोड़ों कार्यकर्ताओं का उनके अथक परिश्रम व संगठन समर्पण के लिए हृदय से आभार व्यक्त करता हूँ। #1YearOfModi2

— Amit Shah (@AmitShah) May 30, 2020

Full View

Tags:    

Similar News