मोदी ने मॉरीशस के प्रधानमंत्री प्रविंद को फिर चुने जाने पर दी बधाई

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज मॉरीशस में अपने समकक्ष प्रविंद कुमार जुगनौथ को फिर से प्रधानमंत्री बनने पर बधाई दी।

Update: 2019-11-09 14:40 GMT

नई दिल्ली । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज मॉरीशस में अपने समकक्ष प्रविंद कुमार जुगनौथ को फिर से प्रधानमंत्री बनने पर बधाई दी। प्रविंद द्वीप राष्ट्र में हाल ही में संपन्न चुनाव में दोबारा पांच साल के लिए प्रधानमंत्री चुने गए हैं। मॉरीशस भारत के साथ ऐतिहासिक और राजनीतिक संबंधों को साझा करता है। वहां की लगभग 68 फीसदी जनसंख्या मूल रूप से भारतीय वंश से ही संबंध रखती है। यह द्वीप राष्ट्र भारत के लिए सामरिक रूप से भी महत्वपूर्ण है, क्योंकि यह हिंद महासागर क्षेत्र में पड़ता है। इसके अलावा मॉरीशस भारत का सबसे बड़ा व्यापारिक साझेदार भी है।

आपको चुनावी जीत पर बधाई हो प्रविंद कुमार जुगनुथ। हमने भारत और मॉरीशस के बीच भ्रातृत्व संबंधों और विकास की साझेदारी को मजबूत करने के लिए साथ मिलकर काम किया है। मैं जल्द ही आपके साथ बातचीत करने और हमारी वचनबद्धता जारी रखने के लिए तत्पर हूं।"

मॉरीशस की सत्तारूढ़ मिलिटेंट सोशलिस्ट मूवमेंट (एमएसएम) पार्टी ने गुरुवार को हुए देश के संसद चुनावों में 62 में से 38 सीटें जीती थीं।

भारत ने देश में कई महत्वपूर्ण बुनियादी ढांचा परियोजनाओं को स्थापित करने के लिए मॉरीशस की सहायता की है।

Full View

Tags:    

Similar News