मोदी ने वाल्मीकि जयंती पर दी बधाई

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने महर्षि वाल्मीकि को सामाजिक न्याय का प्रकाश स्तंभ बताया और वाल्मीकि जयंती पर आज लोगों को बधाई दी।

Update: 2019-10-13 13:39 GMT

नई दिल्ली । प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने महर्षि वाल्मीकि को सामाजिक न्याय का प्रकाश स्तंभ बताया और वाल्मीकि जयंती पर आज लोगों को बधाई दी।

 मोदी ने ट्वीट कर कहा, “वाल्मीकि जयंती की बहुत-बहुत बधाई। महर्षि वाल्मीकि के महान विचार हमारी ऐतिहासिक यात्रा के बीज तत्व हैं, जिस पर हमारी परंपरा और संस्कृति पुष्पित-पल्लवित होती रही है। सामाजिक न्याय के प्रकाश-स्तंभ रहे उनके संदेश हमेशा हम सबको प्रेरित करते रहेंगे।”

वाल्मीकि जयंती की बहुत-बहुत बधाई। महर्षि वाल्मीकि के महान विचार हमारी ऐतिहासिक यात्रा के बीज तत्व हैं, जिस पर हमारी परंपरा और संस्कृति पुष्पित-पल्लवित होती रही है। सामाजिक न्याय के प्रकाश-स्तंभ रहे उनके संदेश हमेशा हम सबको प्रेरित करते रहेंगे।

— Narendra Modi (@narendramodi) October 13, 2019

गौरतलब है कि आदि काव्‍य रामायण के रचयिता महर्षि वाल्‍मीकि का जन्‍मदिवस देशभर में पूरे उत्साह के साथ मनाया जाता है। पौराणिक कथाओं के अनुसार वैदिक काल के महान ऋषि वाल्‍मीकि पहले डाकू थे लेकिन जीवन की एक घटना ने उन्हें बदलकर रख दिया। वाल्‍मीकि असाधारण व्यक्तित्व के धनी थे शायद इसी वजह से लोग आज भी उनकी जयंती पर कई विशेष कार्यक्रमों का आयोजन करते हैं।


Full View

Tags:    

Similar News