मोदी ने मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने के बाद दी ममता को बधाई
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने तृणमूल कांग्रेस प्रमुख ममता बनर्जी को पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेने के बाद बुधवार को बधाई दी
By : एजेंसी
Update: 2021-05-05 22:49 GMT
कोलकाता। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने तृणमूल कांग्रेस प्रमुख ममता बनर्जी को पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेने के बाद बुधवार को बधाई दी।
श्री मोदी ने राजभवन में हुए सादे शपथ ग्रहण समारोह के बाद ट्वीट कर ममता दीदी को बधाई दी। उन्होंने लिखा,“पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेने के लिए ममता दीदी को बधाई।”
गौरतलब है कि 66 वर्षीय तृणमूल प्रमुख ने राज्य में हुए विधानसभा की 292 सीटों में से 213 सीटों पर जीत हासिल कर वर्ष 2011 के बाद से तीसरी बार मुख्यमंत्री बनने का गौरव हासिल किया है।