HP Election-2022: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर को फोन पर दी बधाई
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर को मतदान शुरू होने से पहले आज सुबह नई सरकार बनाने और हिमाचल में रिवाज बदलने के लिए फोन पर शुभकामनाएं दीं।
By : एजेंसी
Update: 2022-11-12 12:40 GMT
शिमला: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर को मतदान शुरू होने से पहले आज सुबह नई सरकार बनाने और हिमाचल में रिवाज बदलने के लिए फोन पर शुभकामनाएं दीं।
श्री मोदी ने श्री ठाकुर से करीब दो मिनट तक फोन पर बात की। मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री को आश्वासन दिया कि वह हिमाचल में फिर से सरकार बना रहे है और रिवाज बदल रहे हैं।
श्री मोदी ने देवभूमि हिमाचल के मतदाताओं श्री जयराम ठाकुर के माध्यम से मतदान के लिए शुभकामनाएं भी दीं।