मोदी ने मां दुर्गा के चंद्रघंटा स्वरूप को किया नमन
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज नवरात्रि के तीसरे दिन मां दुर्गा के चंद्रघंटा स्वरूप को नमन करते हुए देशवासियों को शुभकामनाएं दीं।
By : एजेंसी
Update: 2019-10-01 11:24 GMT
नई दिल्ली । प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज नवरात्रि के तीसरे दिन मां दुर्गा के चंद्रघंटा स्वरूप को नमन करते हुए देशवासियों को शुभकामनाएं दीं।
मोदी ने मां दुर्गा के चंद्रघंटा स्वरूप का उल्लेख करते हुए ट्वीट किया, “नवरात्रि की तृतीया पर देवी दुर्गा के तीसरे स्वरूप मां चंद्रघंटा का चरण वंदन। मां चंद्रघंटा हम सबका कल्याण करने के साथ जीवन में शांति प्रदान करें।”
नवरात्रि की तृतीया पर देवी दुर्गा के तीसरे स्वरूप मां चंद्रघंटा का चरण वंदन। मां चंद्रघंटा हम सबका कल्याण करने के साथ जीवन में शांति प्रदान करें। pic.twitter.com/lcoukHBTmD
गौरतलब है कि रविवार से शुरू हुआ नवरात्रि पर्व देशभर में उत्साह के साथ मनाया जा रहा है।