मोदी-शाह ने चौपट कर दिया युवाओं का भविष्य : राहुल
कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तथा गृहमंत्री अमित शाह पर अर्थव्यवस्था को तबाह करने का आरोप लगाते हुए कहा
नयी दिल्ली। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तथा गृहमंत्री अमित शाह पर अर्थव्यवस्था को तबाह करने का आरोप लगाते हुए कहा है कि उन्होंने देश के युवाओं का भविष्य चौपट कर दिया है और उनके पास इसका कोई जवाब नहीं है।
गांधी ने रविवार को युवाओं को संबोधित करते हुए यह ट्वीट किया और कहा “ प्यारे युवाओं,मोदी और शाह ने आपका भविष्य चौपट कर दिया है। आर्थव्यवस्था को हुए नुकसान और नौकरियों की कमियों को लेकर वे आपके गुस्से का सामना नहीं कर सकते हैं। यही वजह है कि वे हमारे प्यारे भारत को विभाजित कर रहे हैं और पीछे से घृणा फैला रहे हैं।”
Dear Youth of 🇮🇳,
Modi & Shah have destroyed your future.They can’t face your anger over the lack of jobs & damage they’ve done to the economy. That’s why they are dividing our beloved 🇮🇳& hiding behind hate.
We can only defeat them by responding with love towards every Indian.
उन्होंने कहा कि उनके पास युवाओं के सवालों का जवाब नहीं है इसलिए वे विभाजित करने की रणनीति अपना रहे हैं लेकिन देश को बचाने के लिए हमें हर भारतीय के साथ प्यार से पेश आना है। उन्होंने कहा “ हर भारतीय के प्रति प्यार का भाव रखकर ही हम उनके विभाजनकारी इरादों को नेस्तनाबूद कर सकते हैं।”