रायसेन में मोबाइल टॉवर की बैटरी चुरा भागे दो बदमाश गिरफ्तार
मध्यप्रदेश के रायसेन जिले की सलामतपुर पुलिस ने मोबाइल टॉवर की बैटरी चुरा कर भागे दो बदमाशों को वाहन चेकिंग के दौरान गिरफ्तार
By : एजेंसी
Update: 2019-07-21 14:23 GMT
रायसेन। मध्यप्रदेश के रायसेन जिले की सलामतपुर पुलिस ने मोबाइल टॉवर की बैटरी चुरा कर भागे दो बदमाशों को वाहन चेकिंग के दौरान गिरफ्तार कर लिया है।
पुलिस सूत्रों के मुताबित कल रात पुलिस को वाहन चेकिंग के समय सलामतपुर थाने के यातायात पुलिस ने बड़ी सूझबूझ के साथ मोबाइल टावर से बैटरी चुराने वाला एक बड़ा चोर गिरोह को पकड़ लिया है।
कहा जा रहा है की आरोपी राहतगढ से टावर की बैटरी एक पिकअप वाहन मे लोडकर भोपाल की ओर जा रहे थे, तभी सलामतपुर पुलिस ने चेकिंग के दौरान वाहन एवं दो व्यक्ति को धर दबोचा।
बरामद बैटरी की कीमत लगभग चार लाख रुपए बताई जा रही है। सलामतपुर पुलिस मामले की जंच में जुट गई है।