मिजोरम की अंतिम मतदाता सूची में पुरुषों से ज्यादा महिलाओं की संख्या

मिजोरम की अंतिम मतदाता सूची में महिलाओं की संख्या फिर पुरुषों से अधिक आई है। यह मतदाता सूची साढ़े चार महीने लंबे संशोधन के बाद शुक्रवार को प्रकाशित हुई

Update: 2019-02-22 22:23 GMT

आइजोल। मिजोरम की अंतिम मतदाता सूची में महिलाओं की संख्या फिर पुरुषों से अधिक आई है। यह मतदाता सूची साढ़े चार महीने लंबे संशोधन के बाद शुक्रवार को प्रकाशित हुई। मतदाता सूची पूरे राज्य में एक साथ प्रकाशित की गई है। इसमें उम्र की अर्हता तिथि एक जनवरी 2019 है।

अरुणाचल प्रदेश, मणिपुर व मेघालय के बाद मिजोरम पूर्वोत्तर का चौथा राज्य है, जहां बीते कई सालों से महिला मतदाता, पुरुष से अधिक हैं।

मिजोरम चुनाव विभाग के अधिकारी के अनुसार, अंतिम सूची में कुल 784,405 मतदाता हैं। इनमें 4,02,408 महिलाएं व 3,81,991 पुरुष हैं। थर्ड जेंडर के छह मतदाता हैं।

अधिकारी ने कहा, "आठ जिलों में से सात में महिला मतदाताओं की संख्या पुरुष मतदाताओं से ज्यादा है। ममित जिले में पुरुषों की संख्या ज्यादा है।"

राज्य की मतदाता सूची में बीते साल की मतदाता सूची से 1.45 फीसदी बढ़ोतरी हुई है। बीते साल कुल 768,181 मतदाता थे, जिसमें 393,685 महिलाएं व 374,496 पुरुष थे।

अधिकारी ने कहा, "निर्वाचन आयोग ने राज्य निर्वाचन विभाग को फोटो के साथ अंतिम निर्वाचन सूची प्रकाशित करने की इजाजत दी है।"
 

Full View

Tags:    

Similar News