जंगल में मिला लापता छात्रा का शव

मध्यप्रदेश के जबलपुर जिले में अपने घर से दो दिन से लापता एक छात्रा का शव आज जंगल में मिला है

Update: 2019-09-05 22:22 GMT

जबलपुर। मध्यप्रदेश के जबलपुर जिले में अपने घर से दो दिन से लापता एक छात्रा का शव आज जंगल में मिला है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण आर के नरवरिया ने बताया कि खमरिया थाना क्षेत्र के ग्राम कोटरी की निवासी 18 वर्षीय छात्रा ग्राम पड़रिया स्थित स्कूल में कक्षा 12वीं की छात्रा थी। वह 3 सितंबर की सुबह घर से स्कूल जाने के लिए निकली थी और वापस घर नहीं पहुंची।

आज सुबह पुलिस को सूचना मिली कि कुंडम थाना क्षेत्र के बीजापुर के जंगल में एक किशोरी का शव मिला है। मृतका की शिनाख्त लापता छात्रा के रूप में होने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया गया है। शव पर किसी प्रकार की चोट के निशान नहीं है। पुलिस ने उसकी हत्या गला दबाकर किये जाने की आशंका व्यक्त की है।

Full View

Tags:    

Similar News