मंत्री डॉ. सिंह ने कमलनाथ का किया आभार प्रकट

सामान्य प्रशासन मंत्री डॉ गोविंद सिंह ने अवैध खनन एवं परिवहन के विरूद्ध कार्यवाही तेज होने पर मुख्यमंत्री कमलनाथ का आभार प्रकट किया है।

Update: 2019-08-29 15:44 GMT

भोपाल । पिछले कई दिन से मध्यप्रदेश में अवैध खनन को लेकर अपनी ही सरकार को कटघरे में खड़ा कर रहे राज्य के सामान्य प्रशासन मंत्री डॉ गोविंद सिंह ने अवैध खनन एवं परिवहन के विरूद्ध कार्यवाही तेज होने पर मुख्यमंत्री कमलनाथ का आभार प्रकट किया है।

आधिकारिक जानकारी के मुताबिक डॉ सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री कमलनाथ के नेतृत्व में अवैध खनन एवं परिवहन के विरूद्ध कार्यवाही तेज हुई है। भिंड एवं दतिया जिलों में अवैध खनन बंद हो गया है। इसके लिये उन्होंने मुख्यमंत्री श्री कमलनाथ का धन्यवाद ज्ञापित किया है। 

उन्होंने कहा कि प्रदेश में अवैध खनन के संबंध में उनके वक्तव्यों का आशय अवैध खनिज उत्खनन के विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही करने से था। डॉ. सिंह ने स्पष्ट किया है कि उन्होंने इस संबंध में पूर्व केन्द्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया या अन्य किसी जनप्रतिनिधि के खिलाफ किसी प्रकार का कोई आरोप नहीं लगाया है।

Full View

Tags:    

Similar News