क्यूबा के राष्ट्रपति राउल कास्त्रो का स्थान लेंगे मिगेल डियाज कनेल

 क्यूबा की संसद ने मिगेल डियाज कनेल को देश का नया नेता चुन लिया है जो राष्ट्रपति राउल कास्त्रो का स्थान लेंगे

Update: 2018-04-19 11:28 GMT

लंदन।  क्यूबा की संसद ने मिगेल डियाज कनेल को देश का नया नेता चुन लिया है जो राष्ट्रपति राउल कास्त्रो का स्थान लेंगे।

बीबीसी की रिपोर्ट के अनुसार क्यूबा की नेशनल असेंबली में आज मतदान होने के बाद  कास्त्रो राष्ट्रपति का पद भार औपचारिक तौर से कनेल को सौंप देंगे। क्यूबा की क्रांति के बाद पचास साल से अधिक समय तक वहां की सत्ता पर कास्त्रो परिवार का ही शासन रहा है।

कास्त्रो पद छोड़ने के बाद भी साम्यवादी क्यूबा की राजनीति में प्रभावशाली व्यक्ति बने रहेंगे।

वह 2021 में कम्युनिस्ट पार्टी के राष्ट्रीय अधिवेशन के होने तक पार्टी के अध्यक्ष बने रहेंगे। कनेल 2013 में क्यूबा के पहले उपराष्ट्रपति बने थे।
 

Tags:    

Similar News