माइकल फ्लिन के कार्य पूरी तरह से कानून सम्मत: ट्रंप

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने आज कहा कि वर्ष 2016 के राष्ट्रपति चुनावों के दौरान पूर्व राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार माइकल फ्लिन के कार्य पूरी तरह से ‘कानून सम्मत’ थे।

Update: 2017-12-03 14:06 GMT

वाशिंगटन।  अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने आज कहा कि वर्ष 2016 के राष्ट्रपति चुनावों के दौरान पूर्व राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार माइकल फ्लिन के कार्य पूरी तरह से ‘कानून सम्मत’ थे।

फ्लिन ने कल संघीय जांच ब्यूरो (एफबीआई) के सामने रूस के साथ अपने संबंध होने के बारे में झूठ बोलने के आरोप स्वीकार कर लिए हैं और इस मामले की जांच कर रहे विशेष अधिवक्ता राॅबर्ट म्यूलर के साथ सहयोग करने पर सहमत हो गए हैं। वर्ष 2016 में हुए अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव प्रचार और रूस के बीच कथित सांठ गांठ की जांच की जा रही है।

ट्रंप ने टवीट किया, “मुझे फ्लिन को बर्खास्त करना होगा क्योंकि उन्होंने उप राष्ट्रपति और एफबीआई से झूठ बोला। उन्होंने उस झूठ को स्वीकार कर लिया है। यह शर्मनाक है क्योंकि सत्ता परिवर्तन के समय उनके कार्य कानून सम्मत थे। इसलिए छिपाने की कोई बात नहीं है।

 

Tags:    

Similar News