मेक्सिको: तूफान 'कैटिया' से 2 मरे

 मेक्सिको के वेराक्रूज में तूफान 'कैटिया' ने दो लोगों को लील लिया है;

Update: 2017-09-10 11:23 GMT

मेक्सिको सिटी।  मेक्सिको के वेराक्रूज में तूफान 'कैटिया' ने दो लोगों को लील लिया है। गवर्नर मिगुएल एंजेल युनस ने शनिवार को बताया कि तूफान की वजह से भूस्खलन, भारी बारिश से बाढ़ और नदियों में उफान की आशंका है। समाचार एजेंसी सिन्हुआ ने गवर्नर के हवाले से बताया कि दोनों मौतें जमीन धंसने से शालापा में हुई हैं। 

 युनस ने कहा, "इस क्षेत्र में रह रहे सभी लोगों को जमीन धंसने की आशंका के चलते अपने घरों को खाली कर देना चाहिए क्योंकि यहां लगातार बारिश होती रहेगी।" प्रशासन ने हाल के कुछ घंटों में 58 कस्बों में 84 पनाहगृह बनाए हैं। अत्यधिक जोखिम वाले क्षेत्रों के 2,886 निवासियों ने शरण ले रखी है। अभी तक 53 कस्बों में बाढ़ और जमीन धंसने से 254 घर नष्ट हो गए हैं।

Full View

Tags:    

Similar News