मेनका ने  नर्स दिवस के अवसर पर नर्स समुदाय का जताया अाभार

केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री मेनका गांधी ने अंतरराष्ट्रीय नर्स दिवस के अवसर पर चिकित्सा सेवाओं में बहुमूल्य योगदान के लिए नर्स समुदाय का अाभार प्रकट किया है

Update: 2017-05-12 16:12 GMT

नयी दिल्ली।  केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री मेनका गांधी ने अंतरराष्ट्रीय नर्स दिवस के अवसर पर चिकित्सा सेवाओं में बहुमूल्य योगदान के लिए नर्स समुदाय का अाभार प्रकट किया है।

 गांधी ने आज यहां अंतरराष्ट्रीय नर्स दिवस के अवसर पर एक ‘दौड़- वाॅक फॉर नर्स’ के आयोजन पर कहा कि चिकित्सा सेवाओं की नर्स के बिना कल्पना भी नहीं की जा सकती। चिकित्सा सेवा का कोई भी अंग नर्स के बिना पूरा नहीं सकता है। चिकित्सा सेवाओं में उनका योगदान बहुमूल्य है। उन्होंने वॉक फॉक नर्स का उद्घाटन भी किया।
 

Tags:    

Similar News