महबूबा मुफ्ती और एन एन वोहरा ने दी गुरु हरगोविंद सिंह की जयंती पर बधाई
जम्मू कश्मीर के राज्यपाल एन एन वोहरा तथा पूर्व मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती ने गुरु हरगोविंद सिंह की जयंती के मौके पर लोगों को बधाई दी
By : एजेंसी
Update: 2018-07-05 13:46 GMT
श्रीनगर। जम्मू कश्मीर के राज्यपाल एन एन वोहरा तथा पूर्व मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती ने गुरु हरगोविंद सिंह की जयंती के मौके पर लोगों को बधाई दी।
राज्यपाल वोहरा ने अपने संदेश में कहा कि यह शुभ दिन मित्रता, सद्भाव तथा आपसी भाईचारे को मजबूत करेगा और राज्य में शांति, प्रगति और समृद्ध बहाल होगी।
पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी (पीडीपी) अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती ने भी गुरु हरगोविंद सिंह की जयंती के मौके पर लोगों को शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि यह दिन मित्रता, सद्भाव तथा आपसी भाईचारे को मजबूत करेगा और राज्य में शांति, प्रगति तथा समृद्धि कायम होगी।