मेरठ: गोली लगने से मोटरसाइकिल सवार की मौत, एक गिरफ्तार
उत्तर प्रदेश में मेरठ के देहली गेट क्षेत्र में कुछ युवकों द्वारा की गई फायरिंग के दौरान मोटरसाइकिल सवार युवक की गोली लगने से मृत्यु हो गई।
By : एजेंसी
Update: 2018-02-28 11:53 GMT
मेरठ। उत्तर प्रदेश में मेरठ के देहली गेट क्षेत्र में कुछ युवकों द्वारा की गई फायरिंग के दौरान मोटरसाइकिल सवार युवक की गोली लगने से मृत्यु हो गई।
पुलिस सूत्रों ने आज यहां बताया कि कल शाम देहली गेट इलाके में कुछ युवक आपस झगड़ा कर रहे थे।
इस दौरान एक युवक ने गोली चला दी।
गोली वहां से गुजर रहे मोटरसाइकिल सवार टीपी नगर निवासी अजय कुमार (35) को जा लगी। गंभीर हालत में अजय को अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां उपचार के दौरान उसकी मृत्यु हो गई।
इस सिलसिले में पुलिस ने एक आरोपी सादाब को गिरफ्तार कर लिया जबकि उसके तीन साथी भागने में सफल रहे। पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है।