जल संरक्षण के लिए 100 मैराथन में हिस्सा लेंगी मीना गुली

पानी बचाने की अहमियत का अहसास दुनिया को दिलाने के लिए महिला धावक मीना गुली 100 दिनों में 100 मैराथनों में दौड़कर पूरे विश्व में जल सरंक्षण का संदेश देंगी

Update: 2018-11-25 03:29 GMT

नई दिल्ली। पानी बचाने की अहमियत का अहसास दुनिया को दिलाने के लिए महिला धावक मीना गुली 100 दिनों में 100 मैराथनों में दौड़कर पूरे विश्व में जल सरंक्षण का संदेश देंगी। मीना इस अभियान के लिए जोर-शोर से तैयारी कर रही हैं। इस अभियान के दौरान मीना इंग्लैंड, फ्रांस, इटली, उजबेकिस्तान और अरब सागर, भारत, हांगकांग, चीन, दुबई, जॉर्डन, इजराइल, फिलिस्तीन, इथियोपिया, केन्या, दक्षिण अफ्रीका, ऑस्ट्रेलिया, चिली, बोलीविया, पेरू और मेक्सिको में दौड़ेंगी और पूरे अमेरिका भर में दौड़कर 11 फरवरी 2019 को न्यूयॉर्क शहर में अपना 100 वां मैराथन पूरा कर इस अभियान का समापन करेंगी।

भारत छठा देश है जहां मीना ने शुक्रवार को हरियाणा से अपनी मैराथन शुरू की और शनिवार को भारत की राजधानी दिल्ली पहुंची जहां वे ऐरो सिटी इबिस होटल, कुतुब मीनार, छतरपुर मेट्रो स्टेशन, नेहरू पार्क जैसे क्षेत्रों से और अकबर रोड, राष्ट्रपति भवन और इंडिया गेट से होकर गुजरीं।

मीना ने इस मौके पर कहा, "मेरी दौड़ें जल का संरक्षण करने के लिए दुनिया को एकजुट करना है। हमें जीवित रहने के लिए जिस पानी की जरूरत है वो कम होता जा रहा है। यही कारण है कि मैंने इसके लिए अलग तरीका इजाद किया और दुनिया भर में 100 दिनों में 100 मैराथनों में दौड़ने का फैसला किया। यह दिखाने के लिए कि पानी के प्रति पूर्णत: प्रतिबद्ध होना कैसा होता है। हम सभी दुनिया के जल संकट को हल करने में मदद कर सकते हैं। हम में से हर एक इंसान अपना योगदान देने में सक्षम है।"

मीना कहती हैं, "एक समाज के तौर पर हमारे हाथ में ताकत है। उस शक्ति के साथ हमें न केवल अपनी बहुमूल्य और अविश्वसनीय रूप से दुर्लभ जल आपूर्ति को इस्तेमाल करने के बल्कि उसके प्रति अपने दृष्टिकोण में एक वास्तविक परिवर्तन करने के लिए कंपनियों और सरकारों को प्रोत्साहित करने की आवश्यकता है।"

Full View

Tags:    

Similar News