एमसीएफ रेलवे की सबसे ज्यादा पर्यावरण हितैषी इकाई
उत्तर प्रदेश के रायबरेली स्थित मॉडर्न कोच फैक्टरी (एमसीएफ) भारतीय रेल की सबसे ज्यादा पर्यावरण हितैषी इकाई है
नई दिल्ली । उत्तर प्रदेश के रायबरेली स्थित मॉडर्न कोच फैक्टरी (एमसीएफ) भारतीय रेल की सबसे ज्यादा पर्यावरण हितैषी इकाई है। रेलवे के एक वरिष्ठ अधिकारी ने आज़ बताया कि भारतीय उद्योग परिसंघ (सीआईआई) का ग्रीन कंपनी रेटिंग सिस्टम अपने तरह का पहला रेटिंग सिस्टम है जो कंपनियों के लिए उनके सर्वागीण हरित निष्पादन में सुधार लाना सुगम बनाता है।
अधिकारी ने कहा कि 'प्लैटिनम' रेटिंग प्राप्त एमसीएफ ने पिछले तीन साल में प्रति कोच पानी की खपत में 64 फीसदी की कमी लाई है। वहीं, प्रति कोच ऊर्जा की खपत में 53 फीसदी और कागज के इस्तेमाल में 54 फीसदी की कमी आई है।
उन्होंने बताया कि फैक्टरी ने अपनी कार्यशालाओं में छह रेनवाटर हार्वेस्टिंग पिट लगाई है, जिसमें 12 बोरवेल हैं। इसके अलावा टाउनशिप में 13 रेनवाटर हार्वेस्टिंग पिट लगाई गई है।
एमसीएफ ने भूजल स्तर बढ़ाने के लिए छह कृत्रिम जलाशयों का भी निर्माण किया है।
अधिकारी ने बताया, "एमसीएफ ने ताजा जल की खपत में 53 फीसदी की कमी लाई है।"
इसने रेलवे का सबसे बड़ा सौर ऊर्जा संयंत्र भी लगाया है और प्रति कोच कार्बन डाईऑक्साइड उर्त्सन में 44 फीसदी की कमी लाई है।