मई दिवस : राहुल, प्रियंका ने श्रमिकों की मदद की लगाई गुहार

कांग्रेस ने उन प्रवासी मजदूरों की दुर्दशा पर भी प्रकाश डाला जो देश के विभिन्न हिस्सों में फंसे हुए हैं और घर जाना चाहते हैं।

Update: 2020-05-01 18:45 GMT

नई दिल्ली | कांग्रेस पार्टी के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी और उनकी बहन पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने शुक्रवार को मजदूरों को मई दिवस की बधाई देते हुए कहा कि श्रमिक भारत की रीढ़ हैं, अगर वे काम करना रोक दें, तो देश ठप्प पड़ जाएगा। राहुल गांधी ने ट्वीट किया, "श्रम दिवस पर करोड़ों बहनों और भाइयों को ढेरों शुभकामनाएं। इस देश का निर्माण आपकी मेहनत और वीरता से हुआ है। संकट के इस समय में हम आपको सलाम के साथ समर्थन देते हैं।"

अंतर्राष्ट्रीय मज़दूर दिवस पर देश के करोड़ों मज़दूर भाइ-बहनों को मेरी हार्दिक शुभकामनाएँ। ये देश आप जैसे मज़दूरों की हिम्मत और संघर्ष से ही बना है।इस मुश्किल वक़्त में मेरी संवेदनाएँ और समर्थन आपके साथ हैं।

हम आपको सलाम करते हैं।

जय हिंद। pic.twitter.com/lZZmdazoMO

— Rahul Gandhi (@RahulGandhi) May 1, 2020

 

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने भी ट्वीट किया, "लाखों मजदूरों को पलायन करना पड़ा और करोड़ों मजदूर संकट का सामना कर रहे हैं। मजदूर देश की रीढ़ हैं। अगर ये काम करना बंद कर दें तो, देश ठप्प पड़ जाएगा। कृपया उनकी मदद करें।"

मजदूर न सिर्फ देश की शक्ति हैं, वे हमारी सामूहिक इच्छाशक्ति का चिन्ह हैं।#मजदूर_दिवस पर नमन

लाखों मजदूरों को हाल में #महाप्रस्थान करना पड़ा है। करोड़ों मजदूर आज संकट में हैं।

ये मजदूर देश की धुरी हैं। ये रुक गए तो देश रुक जाएगा। इनकी मदद करना आज सबसे बड़ा काम है।#MayDay pic.twitter.com/A064FORwcl

— Priyanka Gandhi Vadra (@priyankagandhi) May 1, 2020

कांग्रेस ने उन प्रवासी मजदूरों की दुर्दशा पर भी प्रकाश डाला जो देश के विभिन्न हिस्सों में फंसे हुए हैं और घर जाना चाहते हैं। पार्टी ने सरकार से ट्रेनों को तुरंत शुरू करने का आग्रह किया। एमएचए ने 29 अप्रैल को प्रवासियों के राज्य में प्रवेश की अनुमति दी है।

सरकार द्वारा प्रवासियों की दुर्दशा को जिस तरह से संभाला गया है, उस पर पार्टी प्रधानमंत्री की आलोचना करती रही है। 23 अप्रैल को सीडब्ल्यूसी ने भी अपने प्रस्तावों में इस मुद्दे को उठाया था।

Full View

Tags:    

Similar News