मथुरा रेलवे स्टेशन को और सुन्दर बनाया जाएगा : गोयल

रेल मंत्री पीयूष गोयल ने मथुरा रेलवे स्टेशन को और सुन्दर बनाने की घोषणा करते हुए अधिकारियों से इस संबंध में शीघ्र ही प्रस्ताव भेजने के निर्देश दिये हैं

Update: 2017-10-22 22:55 GMT

मथुरा। रेल मंत्री पीयूष गोयल ने मथुरा रेलवे स्टेशन को और सुन्दर बनाने की घोषणा करते हुए अधिकारियों से इस संबंध में शीघ्र ही प्रस्ताव भेजने के निर्देश दिये हैं।

श्री गोयल दिल्ली से कोटा जाते हुए कुछ पल के लिए यहां रुके थे। उनकी गाड़ी रुकते ही उन्होंने रेलवे स्टेशन का सरसरी तौर पर निरीक्षण किया। कुछ स्थानों पर गंदगी देख नाराजगी जतायी।

उन्होंने कहा कि साफ सफाई की बेहतर व्यवस्था होनी चाहिए। श्री गोयल ने कहा कि केन्द्र सरकार रेलवे को हर हाल में बेहतर बनाने की ओर बढ़ रही है।

Full View

Tags:    

Similar News