मस्तूरी हत्याकांड : युवती के हत्यारे शीघ्र होंगे गिरफ्त में

बिलासपुर ! मस्तूरी क्षेत्र के देवगांव में 10 दिन पूर्व हुई युवती की हत्या के मामले पीडि़त परिवार मस्तूरी विधायक दिलीप लहरिया के साथ आज मुख्यमंत्री डा.रमन सिंह से मिला।;

Update: 2017-01-18 04:52 GMT

    मस्तूरी हत्याकांड मामले में पीडि़ता के परिजनों ने मुख्यमंत्री से की मुलाकात

बिलासपुर !   मस्तूरी क्षेत्र के देवगांव में 10 दिन पूर्व हुई युवती की हत्या के मामले पीडि़त परिवार मस्तूरी विधायक दिलीप लहरिया के साथ आज मुख्यमंत्री डा.रमन सिंह से मिला। मृतक युवती के माता-पिता ने मुख्यमंत्री को बताया कि उनकी पुत्री की दुष्कर्म के बाद बेरहमी से हत्या कर दी गई है। पुलिस आज तक आरोपियों को नहीं पकड़ पाई है।
विधायक दिलीप लहरिया के साथ पहुंचे पीडि़त परिवार से मुख्यमंत्री डा.रमन सिंह ने कहा है कि आरोपी जल्द ही पकड़े जाएंगे। आईजी एवं एसपी से इस मामले की जानकारी ली गई है। सीएम ने पीडि़त परिवार को भरोसा दिलाया कि उन्हें न्याय मिलेगा। इस गरीब परिवार को आर्थिक सहायता भी दी जाएगी। पीडि़त परिवार से मिलने के बाद मुख्यमंत्री ने आईजी विवेकानंद सिन्हा तथा एसपी मयंक श्रीवास्तव से घटना की जानकारी ली तथा आवश्यक दिशा-निर्देश दिए हंै। विधायक दिलीप लहरिया का कहना है कि युवती की हत्या के 10 दिन बाद भी आरोपी पुलिस पकड़ से बाहर है। पुलिस कार्रवाई को लेकर उन्होंने असंतोष जताया। जैन इंटरनेशनल स्कूल हेलीपेड में मुख्यमंत्री से मिलने पहुंचे विधायक दिलीप लहरिया को पहले तो हेलीपेड के भीतर जाने से रोक दिया गया बाद में मुख्यमंत्री से विधायक मिले सके। पीडि़त परिवार ने कहा कि जब तक उनकी बेटी के हत्यारे पकड़ में नहीं आएंगे तब तक दशगात्र नहीं करेंगे। समाज के लोगों में भी आक्रोश है। आज पीडि़त परिवार ने इस बात की जानकारी भी मुख्यमंत्री व पुलिस अफसरों को दी। घटना के 11 दिन बाद भी आरोपी पुलिस पकड़ से बाहर है।
एसआईटी करेगी जांच
मस्तूरी में युवती की हत्या के मामले में आज पत्रकारों से चर्चा करते हुए मुख्यमंत्री  डा.रमन सिंह ने कहा कि हत्या की जांच अब एसआईटी से कराई जाएगी उन्होंने कहा कि मृतका के परिजनों को पूरा न्याय मिलेगा। युवती के हत्यारे शीघ्र पकड़े जाएंगे।

Tags:    

Similar News