नक्सलियों ने दर्जन भर वाहन फूंके

बीजापुर ! नक्सलियों ने सोमवार की दोपहर करीब एक बजे तारलागुड़ा थाना क्षेत्र के अन्नारम में सडक़ बनाने में लगी करीब एक दर्जन वाहनों को जला डाला।;

Update: 2017-01-24 04:06 GMT

बीजापुर !   नक्सलियों ने सोमवार की दोपहर करीब एक बजे तारलागुड़ा थाना क्षेत्र के अन्नारम में सडक़ बनाने में लगी करीब एक दर्जन वाहनों को जला डाला।
सूत्रों के मुताबिक तारलागुड़ा से लगे अन्नारम में डब्ल्यूबीएम और अर्थवर्क चल रहा है। इसके अलावा पुल भी बनाए जा रहे हैं। दोपहर करीब एक बजे दस से बारह नक्सली वेश बदलकर आए और गोलियां चलाईं।  इसके बाद वाहनों को आग के हवाले कर दिया। इसमें टिप्पर, ट्रैक्टर, रोलर, ट्रक आदि वाहन शामिल हैं। एसपी केएल ध्रुव ने बताया कि अन्नारम में ठेकेदार जयकुमार नायर सडक़ और पुल का काम करवा रहे हैं। यहां पुलिस का कैंप लगना है। कभी कभार सुरक्षा दी जाती है लेकिन कैंप खुलने के बाद लगातार  सुरक्षा दी जाएगी। जवान खाली रहने पर अन्नारम के आसपास सर्चिंग करते हैं। एसपी के मुताबिक पहली बार ऐसा हुआ है जब आगजनी की वारदात को अंजाम देने से पहले माओवादी फ ायरिंग करते वाहनों तक पहुंचे। इस बात की जानकारी कर्मचारियों ने पुलिस को दी। ज्ञात हो कि 24 अक्टूबर 2015 को नक्सलियों ने इसी इलाके में तारलागुड़ा, भद्राकाली एवं भोपालपटनम थाना क्षेत्रों में 37 वाहनों को आग के हवाले किया था। ये नक्सली भी वर्दी पहनकर आए थे। तब भी वे ठेकेदार जयकुमार नायर की वाहनों के बारे में पूछताछ कर रहे थे।

Tags:    

Similar News