दल से बिछड़े हाथी ने ढहाए कई घर,कड़ाके की ठंड़ में ग्रामीण परेशान

जरही/भटगांव ! सूरजपुर जिले के भटगांव थानार्तगत जरही बंशीपुर कोरंधा में हाथियो का कहर थमने का नाम नही ले रहा है, जिसे ग्रामीण इस कड़ाके की ठंड में पूरी रात बाहर हाथी को भगाने में गुजार दे रहे हैं,;

Update: 2017-01-12 00:19 GMT

जरही/भटगांव !   सूरजपुर जिले के भटगांव थानार्तगत जरही बंशीपुर कोरंधा में हाथियो का कहर थमने का नाम नही ले रहा है, जिसे ग्रामीण इस कड़ाके की ठंड में पूरी रात बाहर हाथी को भगाने में गुजार दे रहे हैं, मगर हाथियों के रिहायसी इलाके में घुस जाने से लोगो में काफी डर का माहौल निर्मित हो रहा है। आज रात दल से बिछड़ा हाथी पहले कोरंधा मे घुसा, जहा रामदेव सिंह, रविचंद गुप्ता, गिरवर, जागीर, झंगा के घर तोड़ दिया। वही घर में रखे धान को चट कर दिया। बंशीपुर में भी तीन लोगों के घर ढहा दिया है। जरही में एक और घर को जर्जर कर दिया। हजारों की संख्या मे लोग हाथी को करीब 9 बजे दिन तक भगाने के प्रयास में जुटे रहे। वन अमला से केवल एक सिपाही साथ में हाथी भगाने उपस्थित रहा। मगर कोरंधा के ग्रामीण वन विभाग पर आरोप लगाते हुऐ बताया कि वन विभाग के स्टाप को फोन करने के बाद भी सोनगरा से कोई स्टाप नही आयाए जिसे ग्रामीण काफी परेशानियो के साथ हाथी को गांव से बाहर करने मे सफल रहे।
हाथियों से सुरक्षा की नहीं हो रही कोई कोशिश
ग्रामीणो ने बताया कि वन विभाग द्वारा हाथी को भगाने के लिए अभी तक कोई ठोस पहल नहीं किया जा रहा है और न तो पटाखाए टार्च जैसे सामाग्री भी दिया जा रही है। विदित हो कि प्रतापपुर वन परिक्षेत्र पूरी तरह से हाथी प्रभावित क्षेत्र है। जरही नगर पंचायत के वार्ड क्रमाक 1 में अचानक हाथियों के घुस आने से ग्राम में हडक़ंप मच गया तथा अफरा-तफरी का माहौल निर्मित हो गया। लोग घर छोडक़र भागने लगे। महिलाएं अपने बच्चों को लेकर घर से भागने लगे।
जरही में हाथी आने की खबर सुबह 4 बजे लगी, जो आग की तरह फैल गई। बंशीपुर, जरही सहित आसपास के लोगों ने हाथियों को जंगल की ओर खदेडऩे में सफल रहे।  ये हाथी आज जरही जंगल में ही डटे हुये हैं।  
क्षेत्र में हाथियों का उत्पात जारी
 लुण्ड्रा वन परिक्षेत्र अंतर्गत जशपुर की ओर से आये तीन हाथियों के दल ने सोमवार की रात ग्राम सरमना में जमकर उत्पात मचाया। हाथियों ने किसानों के कई एकड़ में लगी गन्ने की फसल बर्बाद कर दी और एक किसान के धान का पैरा चट कर गये। हाथियों के पहुंचने से ग्रामीण दहशत में हैं और अपनी फसल की रक्षा के लिये ठंड में रतजगा कर रहे हैं। लोगों ने बताया कि विभाग को जानकारी देने के बाद भी अभी तक सुरक्षा के कोई इंतजाम नहीं किये गये हैं।


जरही/भटगांव !  रिहायसी इलाके मे आये दिन हाथियों के आने से हडकंप मच रहा है। लोग अपने-अपने घर छोड़ कर भागने पर मजबूर हो रहे हैं। प्रतापपुर वन परिक्षेत्र अंतर्गत एक वन ग्राम में बुधवार के सुबह 5 बजे एक हाथी की तस्वीर, जब ग्रामीण हाथी को जंगल के ओर भगा रहे थे।

Tags:    

Similar News