मनोहर पर्रिकर ने शैक्षणिक केंद्र बनाने पर विचार किया

गोवा के मुख्यमंत्री मनोहर पर्रिकर ने आज विधानसभा में कहा कि सरकार प्रदेश में दो शैक्षणिक केंद्र बनाने पर विचार कर रही है।

Update: 2017-12-19 15:40 GMT

पणजी। गोवा के मुख्यमंत्री मनोहर पर्रिकर ने आज विधानसभा में कहा कि सरकार प्रदेश में दो शैक्षणिक केंद्र बनाने पर विचार कर रही है।पर्रिकर ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के विधायक अल्डोना ग्लेन सूजा टिक्लो के एक सवाल के जवाब  में कहा, “ सरकार की मंशा राज्य में दो शैक्षणिक केंद्र बनाने की है।

उत्तर गोवा और दक्षिण गोवा जिलों में एक-एक शैक्षणिक केंद्र बनाया जाएगा। ” उन्होंने कहा कि सरकार शैक्षणिक केंद्रों के लिए उपयुक्त स्थलों की तलाश कर रही है।

उन्होंने कहा,“ फिलहाल दो स्थलों पर विचार किया जा रहा है। पहला दक्षिण गोवा के कनाकोना और दूसरा पोंडा के बेतकी में स्थित है। इसके अलावा अल्दोना में उपलब्ध स्थल पर भी विचार किया जा सकता है।”

 

Tags:    

Similar News