धरने पर बैठे मनीष सिसोदिया की तबीयत बिगड़ी, अस्पताल में भर्ती 

 उपराज्यपाल के दफ्तर में 13 जून से धरने पर बैठे दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया को आज तबीयत बिगड़ने के कारण अस्पताल ले जाया गया है

Update: 2018-06-18 23:32 GMT

नई दिल्ली।  उपराज्यपाल के दफ्तर में 13 जून से धरने पर बैठे दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया को आज तबीयत बिगड़ने के कारण अस्पताल ले जाया गया है। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने यह जानकारी दी।

केजरीवाल ने ट्वीट किया, "सिसोदिया को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।"

Manish Sisodia being shifted to hospital https://t.co/3LdQe3jG3z

— Arvind Kejriwal (@ArvindKejriwal) June 18, 2018


 

सूत्रों के मुताबिक, मनीष सिसोदिया के शरीर में कीटोन का स्तर 7.4 पार कर गया है, जिसके बाद उन्हें अस्पताल ले जाने का निर्णय लिया गया।

इससे पहले दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन को तबीयत बिगड़ने के बाद रविवार रात लोक नायक जयप्रकाश नारायण अस्पताल में भर्ती कराया गया। वह 12 जून से अनिश्तिकालीन भूख हड़ताल पर हैं।

एक अन्य ट्वीट में सोमवार को केजरीवाल ने बताया कि जैन अब ठीक हैं।

Good morning Delhi

Last nite, Satinder Jain’s ketone levels increased n he complained of headache, bodyache, difficulty in breathing n difficulty in passing urine. So, he had to be shifted to hospital. Now, he is doing well.

It is 6th day of Mansh’s fast. He is doing well

— Arvind Kejriwal (@ArvindKejriwal) June 18, 2018


 

केजरीवाल के साथ उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया और कैबिनेट मंत्री सत्येंद्र जैन और गोपाल राय 11 जून से राज निवास में धरना दे रहे हैं। इन लोगों ने दिल्ली प्रशासन में काम कर रहे आईएएस अधिकारियों को अनिश्चितकालीन हड़ताल खत्म करने का निर्देश देने और केंद्र से दिल्ली सरकार के गरीबों के घर-घर जाकर राशन देने के प्रस्ताव को मंजूरी देने की मांग की है।

Tags:    

Similar News