ऑस्ट्रेलिया में व्यक्ति ने महिला को चाकू घोंपा
आस्ट्रेलिया में एक व्यक्ति ने सड़क पर दिन-दहाड़े एक महिला को चाकू घोंप दिया जिसके बाद अफरा-तफरी मच गई।
By : एजेंसी
Update: 2019-08-13 12:24 GMT
सिडनी । आस्ट्रेलिया में एक व्यक्ति ने सड़क पर दिन-दहाड़े एक महिला को चाकू घोंप दिया जिसके बाद अफरा-तफरी मच गई।
घटना के बाद व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया गया है।
पुलिस ने बताया कि महिला की पीठ में चाकू घोंपा गया जिसके बाद उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया।
सुप्रीटेंडेंट गैविन वुड ने संवाददाताओं को बताया कि व्यक्ति ने अन्य लोगों को भी चाकू घोंपने की कई बार कोशिश की लेकिन वह सफल नहीं हो सका।
गैविन वुड ने घटना के वक्त सड़क से गुजर रहे राहगीरों की तारीफ की है जिन्होंने चाकू घोंपने वाले व्यक्ति की गिरफ्तारी में सहायता की।