138 नग हीरा के साथ युवक गिरफ्तार

गरियाबंद ! शुक्रवार को तहसील मुख्यालय मैनपुर के बस स्टैण्ड से 138 नग हीरो के साथ एक युवक को क्राईम ब्रांच की टीम ने धर दबोचा है।;

Update: 2017-01-28 04:37 GMT

क्राईम ब्रांच की कार्यवाही से हीरे की बड़ी खेप बरामद
गरियाबंद !   शुक्रवार को तहसील मुख्यालय मैनपुर के बस स्टैण्ड से 138 नग हीरो के साथ एक युवक को क्राईम ब्रांच की टीम ने धर दबोचा है। प्राप्त जानकारी के अनुसार यशवंत सेन पिता कृपाराम सेन जाति नाई उम्र 42 वर्ष निवासी बरगांव थाना जुंगाड़ जिला गरियाबंद शुक्रवार दोपहर 3.30 बजे के आसपास 138 नग हीरो को लेकर उसे बेचने की फिराक मे निकला था जिसे मुखबीर की सूचना पर क्राईम ब्रांच की टीम ने धर दबोचा। उक्त हीरा तस्कर युवक हीरा जनित क्षेत्र अपने गृह ग्राम बरगांव से मैनपुर पहुंचा था और हीरे को खपाने के चक्कर मे अन्यंत्र जाने वाला था जिसे मुखबीर की सूचना पर क्राईम ब्रांच की टीम ने पकड़ा। उक्त प्रकरण पर मैनपुर पुलिस अपराध क्रमांक 09/17 धारा 379 आई.पी.सी. 4(21) माइनिंग एक्ट के तहत कार्यवाही कर रही है। तस्कर युवक से जब्त 138 नग हीरो की कीमत 3 लाख रूपये से अधिक कीमत की बताई जा रही है आरोपी से हीरे के अलावा 350 रूपये नगद व एक नग मोबाईल जब्त किया है। इस कार्यवाही मे थाना प्रभाारी सी.आर.ठाकुर, क्राईम ब्रांच की टीम से एस.आई. सचिन सिंह, ए.एस.आई. संजय मेरावी, प्रधान आरक्षक अंगद राव, सुनील पाठक, दिप्ती प्रधान, एस.पी. राजेत्री, चूणामणी देवता, पुरूषोत्तम डाहटे महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।
इस संबंध मे अनुविभागीय अधिकारी राहुल देव से चर्चा करने पर उन्होने बताया कि मुखबीर की सुचना के आधार पर 1 आरोपी को 138 नग हीरे के साथ पकड़ा गया। आरोपी पहले भी हीरा तस्करी मे लिप्त रहा है। आरोपी हीरा कहा से लाया और कहां बेचने जा रहा था इसकी पुछताछ कर जांच की जा रही है।
-राहुल देव
अनुविभागीय पुलिस अधिकारी

Tags:    

Similar News