महोबा: जहरीली शराब का सेवन करने से युवक की मौत

उत्तर प्रदेश के महोबा में जहरीली शराब के सेवन से एक युवक की मृत्यु हो गयी

Update: 2017-04-22 12:21 GMT

महोबा।  उत्तर प्रदेश के महोबा में जहरीली शराब के सेवन से एक युवक की मृत्यु हो गयी। पुलिस सूत्रों ने आज यहां बताया कि फतेहपुर बजरिया निवासी राम स्वरूप यादव का शव कल देर रात महोबा स्टेशन से करीब आधा किलोमीटर दूर रेलवे ट्रैक के पास पड़ा पाया गया।

पुलिस को अंदेशा है कि घटनास्थल के पास स्थित आदिवासी पडकुला समुदाय के डेरे में अवैध शराब का सेवन कर वापस लौटते समय अधिक नशा होने के कारण रास्ते में गिरकर उसकी मृत्यु हो गयी। पुलिस मामले की तहकीकात कर रही है।
 

Tags:    

Similar News