मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने महात्मा गांधी के महान कार्यों को याद किया और बोले - बापू जिंदा हैं...

भूपेश बघेल ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की पुण्यतिथि पर शहीद दिवस के अवसर पर उन्हें नमन किया

Update: 2021-01-30 16:13 GMT

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की पुण्यतिथि पर शहीद दिवस के अवसर पर उन्हें नमन किया है। ट्वीट कर महात्मा गांधी के महान कार्यों को याद किया है।

 

महात्मा गांधी की पुण्यतिथि को कांग्रेस ने बलिदान दिवस के रूप में मनाया। प्रदेश कांग्रेस के मुख्यालय से लेकर पार्टी के जिला और ब्लाक मुख्यालय के कार्यालयों में भजन-कीर्तन तथा प्रार्थना सभा का आयोजन किया गया।

महात्मा गांधी की पुध्ण्यतिथि पर प्रदेश कांग्रेस के मुख्यालय राजीव भवन में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री भूपेशबघेल, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम सहित अन्य वरिष्ठ नेता शामिल हुए। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा, बापू जिंदा हैं हमारी यादों में, बापू जिंदा हैं हमारे गांवों में।

बता दें कि 30 जनवरी 1948 में महात्मा गांधी की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। यही कारण है कि 30 जनवरी को महात्मा गांधी की पुण्यतिथि को शहीद दिवस के रूप में मनाई जाती है।

 

 

Tags:    

Similar News