महासमुंद : शिवालयों में विशेष श्रावणी पूजा व बम्हनी में गंगा आरती

श्रावण माह में शिव पूजा का विशेष महत्व माना गया है। आसपास के प्रसिद्ध शिवालयों में विशेष श्रावणी पूजा

Update: 2019-07-20 15:10 GMT

महासमुंद। श्रावण माह में शिव पूजा का विशेष महत्व माना गया है। आसपास के प्रसिद्ध शिवालयों में विशेष श्रावणी पूजा की जा रही है। बम्हनी के बम्हनेश्वर नाथ, कनेकेरा के कनेश्वर महादेव, दलदली के दुधेश्वर महादेव व सिरपुर के गंधेश्वर महादेव में विशेष श्रावणी पूजा की जा रही है।

यहां प्रतिदिन दोपहर में शिवाभिषेक के बाद मध्यान्ह आरती की जा रही है। जिसमें श्रद्धालु शामिल हो रहे है।

बम्हनी के प्रसिद्ध श्वेतगंगा कुंड में रात्रि 7 बजे गंगा आारती का आयोजन किया जा रहा है। आयोजन समिति के कीर्तनदास, पवन पाण्डे, गोपाल साहू व भुवन साहू ने बताया कि बम्हनी, चिंगरौद व परसी के उत्साही श्रद्धालुओं द्वारा पिछले तीन वर्षो से यह आयोजन शुरू किया गया है।

इस बार प्रतिदिन एक-एक जजमान के माध्यम से गंगा आरती संपन्न कराया जा रहा है। 

जल संरक्षण सप्ताह मनाया गया

Full View

Tags:    

Similar News