मुंबई में सत्ता की जंग, भाजपा-शिवसेना बनाम ठाकरे गठबंधन 29 नगरपालिकाओं की मतगणना जारी, 2,869 सीटों पर टकराव 23 केंद्रों पर कड़ी सुरक्षा, 2,299 अधिकारी तैनात देश के सबसे अमीर नगर निकाय पर कब्जे की लड़ाई तेज मुंबई। महाराष्ट्र की 29 महानगर पालिकाओं का चुनाव की मतगणना शुक्रवार को सुबह 10 बजे शुरू हो गई । शुरुआती रुझानों में यहां भाजपा गठबंधन आगे है। नागपुर, पुणे, नासिक, ठाणे में भी भाजपा गठबंधन को बढ़त है।महाराष्ट्र के नगर निकाय चुनावों में भाजपा–शिवसेना महायुति बढ़त बनाए हुए है। मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने प्रदेश अध्यक्ष रवींद्र चव्हाण को फोन कर जीत की ओर बढ़ने पर बधाई दी। मुंबई महानगरपालिका चुनावों में भी महायुति की बढ़त पर सीएम फडणवीस ने मुंबई भाजपा अध्यक्ष अमीत साटम से बात कर उन्हें शुभकामनाएं दीं। शिवसेना ने पहली जीत हासिल कर ली है। वार्ड-182, दादर से यूबीटी सेना के मिलिंद वैद्य ने बीजेपी के राजन पारकर को हरा दिया है। वार्ड - 163 से शिंदे सेना की शैला लांडे जीत गई हैं जो विधायक दिलीप लांडे की पत्नी हैं. उन्होंने UBT उम्मीदवार संगीता सावंत को हराया।मुंबई की बृहन्मुंबई महानगरपालिका (BMC) में पहली जीत घोषित हो गई है। बीएमसी का पहला नतीजा कांग्रेस के पक्ष में गया है। कांग्रेस की आशा काले वार्ड 184 से जीतीं उन्हें 1450 वोट मिले। आशा काले ने शिंदे सेना की वैशाली शेवाले और MNS की पारुबाई कटके को हराया. वहीं वार्ड नंबर 214 में बीजेपी के अजय पाटिल ने जीत हासिल कर ली है।गौरतलब है कि राज्य में नगर पालिका चुनाव के लिए गुरुवार को मतदान हुआ था। इसके बाद कड़ी सुरक्षा में ईवीएम बीएमसी के विक्रोली, कांदिवली स्थित गोदाम में पहुंचा दिया गया है। बृहन्मुंबई नगर निगम बीएमसी के चुनाव में 227 सीटों के लिए करीब 1,700 उम्मीदवार किस्मत आजमा रहे हैं। देश के सबसे अमीर नगर निकाय पर कब्जे की लड़ाई में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेतृत्व वाली महायुति और उद्धव–राज ठाकरे के गठबंधन के बीच कड़ा मुकाबला माना जा रहा है। कुल 29 नगर निकाय के 893 वार्डों की 2,869 सीटों पर गुरुवार को मतदाताओं ने अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया था। मतगणना के लिए 23 मतगणना केंद्र बनाए गए है, जहां एक साथ दो-दो प्रभागों के मतों की गिनती शुरू की जाएगी। इसके 23 रिटर्निंग ऑफिसरों की नियुक्ति की गई है। बीएमसी के आयुक्त भूषण गगरानी ने गुरुवार शाम को मतगणना की तैयारियों का निरीक्षण किया । उन्होंने बताया कि 2,299 अधिकारियों-कर्मचारियों की तैनाती की गयी है।